सरोना परिक्षेत्र नियमावली2019

*नियमावली आदेश पत्र2019*

*गोंडवाना समाज समन्वय समिति क्षेत्र सरोना ब्लाक नरहरपुर की ओर से आप समस्त गोंडवाना समाज को सादर सेवा जोहार।*

*अग्रलेख आदेशित प्रस्तुत यह है कि हमारे सामाजिक कार्य प्राण ली अधिनियम के तहत हमारे सामाजिक कार्य पूर्ण रूप से परिपालन नहीं हो रहा है जिस पर गोंडवाना समाज ब्लाक नरहरपुर एवं अधिनियम परिपालन हेतु क्षेत्र सरोना के द्वारा हमारे क्षेत्र के आदेश प्रेषित लेख प्रस्तुत किया जा रहा है सगा समाज द्वारा आदेश का परिपालन नहीं होने पर क्षेत्रीय कार्यवाही किया जाना है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अवहेलना कर्ता की होगी सामाजिक कार्य गतिविधि जांच हेतु क्षेत्रीय एवं ब्लॉक समिति का गठन किया गया है हमारे हर एक कार्य का निगरानी समिति गठित के माध्यम से होनी है समस्त साजन ब्लॉक एवं क्षेत्रीय का आदेश नियमावली का परिपालन पूर्ण रूप से करें ताकि हमारी कार्य व्यवस्थित रूप से चले और समाज पर किसी प्रकार का भेद भाव ना हो।*

*रूढ़ि प्रथा एवं कोया पुनेम पर आधारित प्रस्ताव।*

*1:- समस्त सगा समाज अपने पेन व्यवस्था एवं पूर्व रूढ़ि प्रथा के अनुसार एक दूसरे के साथ मेल मिलाप होने पर जय सेवा जय बड़ादेव का उच्चारण करें यही हमारे परम कर्तव्य है।*
*2:- हमारे परंपरा अनुसार ग्राम प्रमुख पिन गुड़ी को जिम्मेदारी गुड़ी जिम्मेदारी ना राउड या जिम्मेदारी कहा जाए अन्य कोई नाम से संबोधित नहीं किया जाए यह सगा समाज द्वारा प्रतिबंध है।*
*3:- जिम्मेदारीन गुड़ी पर मादक पदार्थ (मंद सल्फी) का तर्पण नहीं किया जाए भूमिहार पथियार को मंद का तर्पण किया जाए।*
*4:- पेन सेवा अर्जी पर पेन पुजारी गायता, सिरहा द्वारा पहले से मंद का सेवन समाज द्वारा वर्जित है पेन सेवा अर्जि सफेद, धोती, गमछा पहनकर शुद्ध रूप से किया।*
*5:- गायता पुजारी द्वारा जिम्मेदारी दिवस (पूर्णिमा या अमावस्या) को विधिवत पेन अर्जी किया जाए।*
*6:- समस्त ग्राम सभा समाज अपनी ग्राम केशला द्वारा अन्य धर्म संप्रदाय पर पदार्पण किए हुए को कोया पुनेम रूढ़ि प्रथा की मुख्य धारा पर लाने की पहल करें नहीं मानने पर क्षेत्र समाज को निर्देशित करें।*
*7:- जिम्मेदारी बार पर सुख शांति हेतु अपने अपने घर पर जिम्मेदारीन के नाम पर प्रत्येक शुक्रवार को दीप अवश्य चलाएं।*
*:- 8 जिम्मेदारी गुड़ी पर अन्य किसी प्रकार की मूर्ति या छायाचित्र रखना प्रतिबंधित है।*
*9:- ग्राम पर जिम्मेदारी की उपस्थिति पर किसी प्रकार से मूर्ति पूजा या पुतला दहन का कार्य और दहन द्वारा किसी प्रकार का पूजन एवं दहन नहीं किया जाना है यह हमारी प्रथा पर नहीं है।*
*10:- गणेश पूजा, कृष्ण पूजा एवं दुर्गा पूजा करना हमारे समाज में प्रतिबंधित है यह प्रथा हमारी कोया पुनेम  पर नहीं है।*
*11:- दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन करना पुनः वर्जित है यदि पुतला दहन करते पाया गया तो रावण का पुतला दहन करने वाले गोंड पर सामाजिक कार्यवाही किया जाएगा।*
*12:- रूढ़ि प्रथा को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी पंचायतों पर चुनाव पारंपारिक रूढ़ि प्रथा ग्राम सभा के माध्यम से निर्विरोध किया जाना सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है।*

*गोंडवाना समाज की रीति नीति (टडा, मंडा, कुंडा )*

*(क)टंडा(छट्टी कार्य*

*1:- कार्य शुरू करने से पहले समस्त सगा समाज को जय सेवा जय बड़ा पेन से संबोधित करना अनिवार्य है।*
*2:- छठी कार्य करने हेतु दिन को 12:00 बजे संपन्न होना है रात्रि पर कार्य संपन्न करने पर समाज का अवहेलना माना जाएगा।*
*3:- बच्चे का आगमन को तुरंत पश्चात सगा समाज ग्राम एवं क्षेत्र पर ग्राम समिति के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है साथ ही पंजीयन शुल्क ₹100 निर्धारित क्षेत्रफल एवं ग्राम समिति पर ₹50 अनिवार्य है या राशि बच्चे के भविष्य निधि राशि होगी जो आगे कार्य के लिए होगा।*
*4:- बच्चे का भविष्य निधि समिति ग्राम का ही सगा समाज की महिला होंगे।*
*5:- बच्चे की छट्टी कार्य पर आय राशि को पिता/ माता द्वारा भविष्य हेतु फिक्स एक मुश्त बैंक पर बच्चे के नाम से जमा किया जाएगा।*
*6:- छट्टी कार्य पर महिलाओं द्वारा या सगा समाज द्वारा अन्य वस्तुओं का भी उपयोग नहीं किया जाए उसके एवज पर राशि का ही भेट किया जाए।*
*7:- बच्चे का छुट्टी का  सादगी पूर्वक होनी चाहिए मांस या मादक पदार्थों का उपयोग नहीं होना चाहिए नियम हेतु मंद का दर्पण होगा अन्यथा उपयोग नहीं होना है।*
*8:- छठी कार्य पर लयाओं को जानकारी हेतु सहभागिता होना चाहिए।*
*9:- साउंड सिस्टम का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।*
*10:- कपड़े का भेट (देना लेना) सगा समाज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।*
*11:- हवन - पूजन एवं रामायण गायन (गायन) करना समाज पर प्रतिबंध है।*

*(ख) मंडा व्यवस्था*

*1:- शादी योग्य होने पर पिता/ मां परिवार मुख्य द्वारा समाज क्षेत्र एवं ग्राम समाज पर लड़के या लड़की का पंजीयन पुत्र व्यवस्था 7 अन 14 के आधार पर होना अनिवार्य है तत्पश्चात सम विषम पर ही शादी कार्य संपन्न किया जाएगा समाज द्वारा शादी पंजीयन राशि 100 दिया जाएगा ग्राम सभा समाज द्वारा समस्त शादी का पूर्ण रूप जानकारी लिया जाएगा।*
*2:- शादी हेतु लड़का लड़की की प्राप्ति पर दोनों परिवार की सहमति एवं लड़का लड़की की राजी- नामा पर जानकारी/ फलदान कार्य खर्च के अभाव पर शादी तिथि को ही किया जा सकता है।*
*3:- फलदान कार्य अर्जी विनती पर लड़का द्वारा धोती कुर्ता एवं लड़की द्वारा साड़ी का पहनावा होना चाहिए। लड़का द्वारा पेंट कोट शर्ट एवं लड़की द्वारा सलवार सूट या अन्य वस्त्र का पहनावा पेन अर्जी फलदान पर वर्जित है।*
*4:- फलदान कार्य हमारे रीति नीति के तहत लड़का पक्ष द्वारा लड़की को केवल एक साड़ी एवं एक नारियल ही भेंट किया जाए अन्य सामग्रियों का भेद समाज में सक्षम वर्जित है।*
*5:- शादी कार्य पर पानी ग्रहण हेतु 3 नग चिंया और बाकी 4 नग नींबू का उपयोग किया जाना है।*
*6:- मडवा मंडा व्यवस्था पर पूर्ण रूप से परिपूर्ण होना चाहिए मडवा के जगह पर तेंट लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।*

*सत्ता मेंग नियम*

*1:- चावल......20 काठा या 50पैली*
*2:- दाल......5काठा या पेली।*
*3:- सब्जी...... संख्या आधारित मात्रा निर्धारित की जावे।*
*4:- प्रसाद.......लाई,गुड,चना।*
*5:- नेेंग सामग्री..... चूड़ी फुंदरी हल्दी तेल सत्ता के लुगरा*
*मायाशरी लुगरा*
*डेढ़ सास लुगरा*
*काको दाई लुगरा*
*आजी गोंदली लुगरा*
*फुफूवाही लुगरा*
*ममा वाही10रू*
*50रू सुसरा खंडा*
*101रू सुखसत्ता*
*6:-देव कौड़ी.......कुल अपने गोत्र(दुगानी) के अनुसार।*
*7:-चुरी पहोरनी 51रू*
*8:- संग छूटोनी.......101रू*
*9:- मातृ पक्ष........51रू*
*10:- डोर छेकोनी........151रू*

*8:- लया लयोर के द्वारा मड़वा निगन्ने(घुसने) के पश्चात रात्रि पर नाचना गाना पूर्ण रूप से बंद रहेगा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक की लया लयोर का नियम होगा तत्पश्चात पस्तोना का नियम 3:00 बजे तेल नियम 5:00 बजे शाम को लगन होना अनिवार्य किया गया है।*
*9:- शादी कार्य सामाजिक वाद्य यंत्रों का उपयोग करें साथ ही सामाजिक बाजा का वादन होगा।*
*10:-गोंडी रीति नीति पर साउंड सिस्टम डीजे का उपयोग पूर्ण रूप से सख्त मना है साथ ही टिकावन पर मंच महाराजा कुर्सी का उपयोग नहीं होना है लगन टिकावन पर बफर सिस्टम भोज नहीं होना है।*
*11:- लगन टिकावन भोज मांस एवं मादक पदार्थों का उपयोग सगा समाज पर पूर्ण रूप से बंद किया गया है।*
*12:- सगा भेट पर कपड़ा बर्तन का लेना देना पूर्ण रूप से बंद है।*
*13:- तर्पण हेतु मंद का उपयोग चुकी पर होना है अन्यथा मंद की व्यवस्था नहीं होनी है गलत पाए जाने पर समाज द्वारा दंड का प्रावधान निहित है।*
*14:- मड़वा पर नाचते समय नियम पर हल्दी के अलावा अन्य रंग रोगन का उपयोग करना वर्जित है।*
*15:- भोज की व्यवस्था समाज प्रमुखों की निगरानी पर होना चाहिए।*
*16:- टिकावन दरम्यान सगा समाज द्वारा बर्तन एवं अन्य सामानों का भेट वर्जित है।*
*17:- शादी कार्य पर आगंतुक सगा समाज को कपड़े का भेद नहीं देना चाहिए।*

*18:- मडवा नृत्य पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।*
*19:- हमारे गोंडी रीति नीति पर सिंदूर का उपयोग दुल्हन पर नहीं होगा पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।*
*20:- शादी पश्चात पिता के घर में पुत्री को नवाई लेने जाने पर कपड़े लेन देन नहीं होगा।*
*21:- हमारे गोंडी शादी नीति नियम लेन देन नियमावली के आधार पर है।*
*22:- हमारे गोंडी रीति नीति पर हिंदू रीति नीति को ना अपनाएं,पूर्ण रूप से प्रतिबंध है किंतु नीति का कार्य करते पाए जाने पर सख्त कारवाही किया जाएगा।*

*मरनी कार्य (कुंडा) का व्यवस्था*

*1:- मृत व्यक्ति को हमारे गोंडी रीति नीति के तहत मिट्टी पर ही दफन किया जाना है।विशेष परिस्थिति पर ही आग दिया जा सकता है।*
*2:- मृत शरीर को अपने खास परिवार ही कपड़ा की ओढ़ावा करें बाकी अन्य सगा समाज एक जगह राशि का भेट करें।*
*3:- नहावन पर माताओं द्वारा नृत्य करना वर्जित है।*
*4:- हमारे पेन व्यवस्था पर मठ एवं मूर्ति का उपयोग प्रतिबंधित है।*
*5:- आगंतुक सगा समाज को कपड़े का भेट करना वर्जित है।*
*6:- भोज पर मंद मांस का उपयोग वर्जित है।*
*7:- सुदेश पर केवल एक ही प्रमुखता से बैठे बाकी सभी पीछे बैठेंगे।*

*सभी नए नियम का पालन पूर्ण रूप से होनी चाहिए और ना पाए जाने पर सगा समाज क्षेत्र द्वारा दंड का प्रावधान है।*

*गोंडवाना समन्वय समिति क्षेत्र सरोना पंजीयन क्रमांक 1033*
*[KJYSS]*

Comments

Post a Comment

Popular Posts